Begin typing your search above and press return to search.

कंगना ने अब बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टरों के खोले राज

कंगना ने अब बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टरों के खोले राज
X
By NPG News

मुंबई 23 फरवरी 2021. इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है. दरअसल, पिछले हफ्ते कंगना ने फिल्मों में आइटम सॉन्ग करने के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का नाम लिया था. जिसके बाद स्वरा ने एक वीडियो पोस्ट कर कंगना पर निशाना साधा है.

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर कंगना रनौत की फिल्म रज्जो का एक गाना पोस्ट कर लिखा कि इस फिल्म में इस आइटम नंबर पर आपका डांस बहुत अच्छा है. कंगना आप एक बेहतरीन कलाकार और बेहतरीन डांसर हैं. जिसके बाद क्वीन कंगना ने उन्हें जवाब दिया.

कंगना लिखती है, ‘जब भी मैं कुछ मुश्किल सवाल ए लिस्टर्स पर उठाती हूं तो बी लिस्टर्स उन्हें बचाने के लिए आगे आ जाते हैं. आइटम नंबर एक तरह का गाना होता है जो फिल्म के प्लॉट का कुछ खास हिस्सा नहीं होता. महिलाओं के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल करना, यह जानते हुए कि मैंने भी एक महिला का किरदार निभाया है जो देखने में खराब बिल्कुल न लगे. इस बात को बी ग्रेड नहीं समझेंगे.’

एक और ट्वीट में कंगना लिखती है, ‘मैंने संजय लीला भंसाली और फराह खान के आइटम सॉन्ग्स को करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कुछ ए लिस्टर्स रातों-रात सेंसेशन बन गए. मैंने बहुत कुछ दाव पर लगाया है उसके लिए जो मैं आज हूं. पीछे हट जाओ बी ग्रेड भेड़ियों. अगर ये डायरेक्टर्स तुम्हें ऑफर करेंगे भी तो तुम लपककर उनके ऑफर ले लोगे.’

Next Story