Begin typing your search above and press return to search.

कंगना रनौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार…रेप और धोखाधड़ी का आरोप…पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई..

कंगना रनौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार…रेप और धोखाधड़ी का  आरोप…पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई..
X
By NPG News

मुंबई 31 मई 2021। कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े और पीड़िता बीते आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। हेगड़े ने पीड़ित को पिछले साल जून में शादी का भरोसा दिया था। कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। कुमार हेगड़े पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कुमार हेगड़े ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।’ कुमार हेगड़े आरोप लगाने वाली महिला के संपर्क में नहीं था जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

View this post on Instagram

A post shared by kumar hegde (@rokey_hegde)


ब्यूटीशियन ने लगाया रेप का आरोप
कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का आरोप लगा है। कुमार हेगड़े के खिलाफ डीएन नगर कुमार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार हेगड़े के खिलाफ ये आरोप 30 साल के एक ब्यूटीशियन ने लगाया है।

Next Story