Begin typing your search above and press return to search.

कंगना रनौत को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली, केंद्र ने दी अनुमति…… संजय राउत से जुबानी विवाद के बाद मिली सिक्युरिटी….जानिये Y श्रेणी की सुरक्षा में कितने जवान होते हैं तैनात

कंगना रनौत को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली, केंद्र ने दी अनुमति…… संजय राउत से जुबानी विवाद के बाद मिली सिक्युरिटी….जानिये Y श्रेणी की सुरक्षा में कितने जवान होते हैं तैनात
X
By NPG News

मुंबई 7 सितंबर 2020। बयानों से सुर्खियों में आईं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कंगना की सुरक्षा की सिफारिश को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अब मुंबई जाने पर भी कंगना के साथ ये सुरक्षा रहेगी। इधर कंगना ने सुरक्षा के मद्देनजर गृहमंत्री को धन्यवाद दिया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले के बाद उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे. इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे. इसका नोटिफिकेशन थोड़ी देर में जारी हो सकता है

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि उन्होंने इस बारे में डीजीपी को आदेश जारी कर दिए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने भी कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी थी। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. दरअसल, कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी. संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था.
कंगना के मुंबई आने पर विवाद हो सकता है, लिहाजा पुलिस की ये सुरक्षा बढ़ायी गयी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी और सेलिब्रिटी है इस कारण उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह नौ सितंबर को मुंबई जा रही है। प्रदेश सरकार हिमाचल से मुंबई तक सुरक्षा देने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। उधर, राज्य पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा के मसले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

वाई श्रेणी की सुरक्षा: इसमें कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। इस श्रेणी में कोई कमांडो नहीं तैनात होता है।

Next Story