Begin typing your search above and press return to search.
बृहस्पति प्रकरण : विपक्ष ने विषय,संरक्षण और दोहराव ना होने के आग्रह के साथ अध्यक्ष महंत को सौंपा..कल सरकार बयान देगी

रायपुर,26 जुलाई 2021। सदन में भोजनावकाश के बाद जबकि कार्यवाही शुरु हुई तो विपक्ष के तेवर कुछ नरम हुए और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा
“यह विधायक पर हमले का मामला है, जिसमें मुख्यमंत्री पद नाम का भी ज़िक्र है,हम आपसे चाहते हैं कि आप निर्णय करें, पर यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो”
इस के बाद विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा
“मैंने पहले ही कहा था, मैंने आपकी बात सुन ली है, अब सत्ता पक्ष की सून लेता हूँ, मुख्यमंत्री भी आ गए उन्होंने गृहमंत्री को पक्ष रखने कह भी दिया था..अब इस विषय पर सरकार का पक्ष कल लूँगा”
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने खाद बीज की क़िल्लत और अमानक खाद बीज की उपलब्धता को लेकर विपक्ष के प्रस्तुत स्थगन को पढ़ा और सरकार की ओर से कृषि मंत्री रविंद्र चौबे इस मसले पर विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं।
Next Story
