Begin typing your search above and press return to search.
पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफ़र : 108 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण.. तीन साल से अधिक समय से थे पदस्थ

बैकुंठपुर,17अगस्त 2021। कोरिया ज़िले में तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पदस्थ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफ़र हुआ है। कुल 108 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण हुए हैं। जिनमें 13 प्रधान आरक्षक जबकि 95 आरक्षक हैं।
कप्तान संतोष सिंह ने बताया
”पुलिस विभाग में तीन वर्ष बहुत हैं जबकि एक ही जगह पदस्थापना रहे,स्वाभाविक रुप से कार्यप्रणाली प्रभावित होती है, हमने प्रयास किया है कि ग्रामीण अंचल में पदस्थ कर्मचारियों को शहरी क्षेत्रों में काम करने का प्रयास किया है”
ज़िले में यह आदेश के साथ ही यह फ़रमान भी जारी हुआ है कि जारी आदेश को संबंधित थाने को फ़ोन से नोट कराया जाए और नवीन पदस्थापना के लिए स्थानांतरित कर्मचारी को रवानगी देकर तत्काल नवीन पदस्थापना के लिए आमद सुनिश्चित करें।



Next Story
