Begin typing your search above and press return to search.

पत्रकार गिरफ्तार : चीनी इंटेलिजेंस अफसर को खुफिया जानकारी देने के मामले में पत्रकार गिरफ्तार…..चीनी अफसरों के साथ भी सीधा संपर्क में था ….. कई बड़े मीडिया संस्थान में कर चुके हैं काम

पत्रकार गिरफ्तार : चीनी इंटेलिजेंस अफसर को खुफिया जानकारी देने के मामले में पत्रकार गिरफ्तार…..चीनी अफसरों के साथ भी सीधा संपर्क में था ….. कई बड़े मीडिया संस्थान में कर चुके हैं काम
X
By NPG News

नई दिल्ली 19 सितंबर 2020। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के जिस वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा को ऑफिशियल सीक्रेट्स ऐक्ट केस में गिरफ्तार किया है, वह चीनी इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ सीधे संपर्क में था और डोकलाम से गलवान घाटी तक की डिफेंस से संबंधित खुफिया जानकारियां इन अधिकारियों तक सीधा पहुंचा रहा था। चीनी महिला वसंत कुंज में रहती है और उसने अपना ऑफिस महिपालपुर में बनाया हुआ था। सेल के मुताबिक इसी महिला ने शेल कंपनी के जरिए कई बार इन खुफिया जानकारियों के बदले मोटा अमाउंट राजीव शर्मा तक पहुंचाया।

ग्लोबल टाइम्स में आर्टिकल लिखा
7 सितंबर को शर्मा ने चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के लिए एक आर्टिकल लिखा था। इस आर्टिकल में उन्होंने लिखा था कि 5 मई की रात से द्विपक्षीय संबंधों का लगातार बिगड़ना शुरु हुआ। इस नवीनतम गतिरोध ने एक ही झटके में पिछले वर्षों के सभी राजनयिक लाभ को व्यावहारिक रूप से नुकसान पहुंचाया। वर्तमान संकट 1962 के बाद से दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उनका उद्देश्य आम लोगों के लिए एक बेहतर और शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण करना होगा न कि एक दूसरे के खिलाफ सैन्य निर्माण करना।’

राजीव शर्मा दिल्ली के पीतमपुरा के निवासी है और एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्मा के पास रक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ गुप्त दस्तावेज बरामद हुए थे। मामले की जांच अभी जारी है और अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल शर्मा को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि शर्मा यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया, द ट्रिब्यून, फ्री प्रेस जर्नल, साकाल और अन्य तमाम अखबारों और मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं। शर्मा को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले ही दिन उन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। मैजिस्ट्रेट ने उन्हें 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था।

दो वीडियो किए अपलोड
राजीव किष्किन्धा नामक एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इस चैनल में 11,900 सब्सक्राइबर्स हैं। गिरफ्तारी के दिन उन्होंने दो वीडियो अपलोड किए। उनमें से एक आठ मिनट का वीडियो है। इसका शीर्षक है ‘चीन अभी भी शरारत कर सकता है # IndiaChinaFaceOff’। इस वीडियो में वो भारत और चीन की मौजूदा स्थिति के बारे में बोलते हुए दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं कि भारत और चीन का विवाद विदेश मंत्रियों के बीच पहुंचने के बाद भी शांति की राह नहीं नजर आ रही। अभी भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि मॉस्को में दो विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत के अनुसारसब कुछ चलेगा।’

Next Story