UP Teacher Vacancy 2025: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! शिक्षक के 7466 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब से और कैसे कर सकते हैं आवेदन
Teacher Ke 7466 Pado Par Bharti: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए 7 साल बाद खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) पदों पर भर्ती (LT Grade Teacher Bharti) के लिए 28 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरु करने का ऐलान किया है। यह भर्तियां 15 विषयों में की जाएंगी।

Teacher Ke 7466 Pado Par Bharti: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए 7 साल बाद खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) पदों पर भर्ती (LT Grade Teacher Bharti) के लिए 28 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरु करने का ऐलान किया है। यह भर्तियां 15 विषयों में की जाएंगी।
आवोदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त
इससे पहले साल 2018 में अंतिम बार एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए भर्ती (LT Grade Teacher Bharti) निकली थी। तब से अब तक अभ्यर्थी नई भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 होगी, जबकि शुल्क भुगतान और सुधार की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 तय की गई है।
7466 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) (LT Grade Teacher Bharti) के 7466 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 4860 पद पुरुष, 2525 पद महिला और 81 पद दिव्यांग के लिए हैं। इतना ही नहीं इन पदों की संख्या आवश्यकता और परिस्थिति के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
आयु सीमा:
अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। अर्थात 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव:
इस बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चयन प्रक्रिया को दो चरणों में करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों के छंटनी के लिए प्रारंभिक परीक्षा (MCQ आधारित) होगी। अंतिम चयन के लिए मुख्य परीक्षा होगी। पहली की तरह केवल एक लिखित परीक्षा से मेरिट नहीं बनेगी। इससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक होगी।
महत्वपूर्ण निर्देश और योग्यता:
ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य है। आवेदन से पहले अभ्यर्थि को आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर नंबर प्राप्त करना होगाा।
शैक्षिक अर्हता
संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ बी एड या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण अनिवार्य है। इस बार अर्हता को लेकर विवाद को खत्म करने के लिए समकक्ष शब्द को हटा दिया गया है, जिससे परीक्षा में भ्रम की स्थिति नहीं होगी।
UPPSC की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन
भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 28 जुलाई से UPPSC की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध होगा। UPPSC की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, आरक्षण, प्रमाणपत्र प्रोफार्मा आदि की जानकारी दी जाएगी।
10768 पदों के लिए पिछली भर्ती
पिछली भर्ती मार्च 2018 में 10768 पदों के लिए हुई थी, लेकिन विषयवार अर्हता और आरक्षण को लेकर उठे विवाद के कारण वह प्रक्रिया काफी समय तक लंबित रही। अब नए दिशा-निर्देशों के तहत आयोग ने पुनः अधिआयाचन प्राप्त कर प्रक्रिया शुरु करने का निर्णय लिया है।
