12वीं पास महिलाओं के लिये नौकरी ही नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती, जानिए योग्यता समेत पूरी डिटेल्स
UP Roadways Conductor Recruitment: महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन ने भर्ती का ऐलान किया है. महिला कंडक्टर के 2584 पदों पर भर्ती निकली है. 12वी पास महिलाओं को इस जॉब के लिए मौका मिलेगा. इसके तहत महिलाओं को अपने गृह जिले के डिपो में ही तैनाती मिलेगा.

इमेज- इंटरनेट
UP Roadways Conductor Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रही हैं. तो आपके लिए अच्छी खबर है. महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन ने भर्ती का ऐलान किया है. महिला कंडक्टर के 2584 पदों पर भर्ती निकली है.
महिला कंडक्टर के 2584 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन ने रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर की 2584 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 12वी पास महिलाओं को इस जॉब के लिए मौका मिलेगा. इसके तहत महिलाओं को अपने गृह जिले के डिपो में ही तैनाती मिलेगा. भर्ती के लिए अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले लगेंगे. जो आज यानी 25 मार्च से शुरू हो गया है.
आवेदन कौन कर सकता है?
मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास
CCC का सर्टिफिकेट
उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उप्र कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना चाहिए
महिला कंडक्टर पद के भर्ती प्रक्रिया क्या है
राज्य सड़क परिवहन के रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर पद पर भर्ती के लिए किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. 12वीं के अंक के आधार पर चयन किया जाएगा. इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार के पास NCC'B' सर्टिफिकेट, NSS सर्टिफिकेट या स्काउट्स एंड गाइड्स में अवॉर्ड मिला है तो उसे 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा.
भर्ती के लिये क्या करना होगा?
रोजगार मेले के जरिये पदों पर भर्ती होगी. 25, 28 व 30 मार्च और एक 1 अप्रैल तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.
रोजगार मेला कब और कहाँ लगेगा
25 मार्च: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज
28 मार्च: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
30 मार्च: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
01 अप्रैल: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
महिला कंडेक्टर को सैलेरी कितनी मिलेगी
2.16 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेगा साथ ही 3000 रुपये अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जायेगा.
