Begin typing your search above and press return to search.

RRB Group D Bharti 2026: रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, बिना देर किये फटाफट भर दें फॉर्म

RRB Group D Bharti 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी के तहत 21997 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. आवेदन करने की तिथि पहले 2 मार्च 2026 तक थी. जिसे अब बढ़ाकर 9 मार्च तक कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने से पहले पूरी डिटेल्स जरूर जान लें.

RRB Group D Bharti
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

RRB Group D Bharti 2026: जो भी 10वीं पास हैं रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए फॉर्म आवेदन भर सकते हैं. कूल 21997 पदों पर भर्ती होनी है. जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गयी है. कैंडिडेंट 9 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं. अगर आप इच्छुक हैं तो बिना देर किये फटाफट अप्लाई कर दें. फॉर्म भरने से पहले पूरी डिटेल्स जरूर जान लें.

रेलवे ग्रुप डी के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी के तहत 21997 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसके लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की तिथि पहले 2 मार्च 2026 तक थी. जिसे अब बढ़ाकर 9 मार्च तक कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

किस किस पोस्ट पर होगी भर्ती

असिस्टेंट ब्रिज, लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, प्वाइंट्समैन समेत अन्य लेवल -1 पद पर भर्ती होगी

कौन कर सकता है अप्लाई

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है.

एज लिमिट क्या रहेगी?

1 जनवरी 2026 के आधार पर आवेदन के लिए कैंडिडेंट की न्यूनतम ऐज 18 साल रहना चाहिए और अधिकतम उम्र 33 साल है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के कैंडिडेंट को उम्र में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेंट को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग कैंडिडेंट के लिए शुल्क 250 रूपए तय की गयी है.

इसके लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

पहला चरण: कंप्यूटर आधारित परीक्षा

दूसरा चरण: फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

तीसरा चरण: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

चौथा चरण: मेडिकल टेस्ट

RRB ग्रुप डी भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in खोलें.

अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.

जन्मतिथि, पता समेत सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.

मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.

भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story