रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, एज लिमिट से लेकर पूरी डिटेल
Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11, 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 10वीं और आईआईटी पास इसके आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है, इसकी एज लिमिट क्या है और क्या योग्यता होनी चाहिए

अगर आप भारतीय रेलवे में नौकरी का सपने देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छे खबर है. रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11, 127 पदों पर भर्ती (Railway ALP Recruitment 2026) निकली है. जिसके जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.
कितने पदों पर भर होगी भर्ती
रेलवे बोर्ड ने भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सभी जोनल रेलवे और CLW को सूचना भेजी गयी है. जिसके अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर वैकेंसी निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कूल 17 रेलवे जोनों में भर्ती की जानी है. इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
किस जोन के लिए कितने पोस्ट हैं
- सेंट्रल रेलवे- 1400
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 700
- ईस्ट कोस्ट रेलवे- 1625
- ईस्टर्स रेलवे- 608
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे - 457
- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे- 105
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे- 1276
- नॉर्थन रेलवे- 740
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे- 600
- साउथ सेंट्रल रेलवे- 674
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 200
- साउथ ईस्टर्न रेलवे- 1531
- साउथर्न रेलवे- 250
- साउथ वेस्टर्न रेलवे- 200
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे- 541
- वेस्टर्न रेलवे- 214
- चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW)- 06
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही NCVT/SCVT के मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबंधित ट्रेड में झाइसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्टूमेंट मैकेनिक, मेटेंनेस मैकेनिक में आईटीआई या मैट्रिकुलेशन/ एसएसएलसी प्लस होना चाहिए. इंजीनियरिंग छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
एज लिमिट क्या है
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम से कम 18 साल होना चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
ALP भर्ती का सिलेक्शन कैसे होगा
पहला चरण- सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT-1 होगी.
दूसरा चरण- फिर CBT-2 परीक्षा होगी
तीसरी चरण- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
चौथा चरण- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अंतिम चरण - मेडिकल टेस्ट
कब से शुरू होंगे आवेदन
अभी आवेदन की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. जल्द ही आरआरबी आवेदन की तारीख, परीक्षा तारीख समेत पूरा टाइम टेबल जारी करेगा. अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in विजिट करते रहें.
