Begin typing your search above and press return to search.

बैंक में लोकल ऑफिसर के हजारों पद पर निकली वैकेंसी, 85920 तक मिलेगी सैलरी, कौन कर सकता है अप्लाई, यहाँ जानिए पूरी डिटेल्स

Bank Job 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के हज़ारों पदों पर भर्ती निकली है. जो अभ्यर्थी बैंक में जॉब करना चाहते हैं, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले ये योग्यता, आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल्स जान लें...

Bank Job 2026
X

इमेज- AI

By Neha Yadav

Punjab And Sind Bank LBO Recruitment: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के हज़ारों पदों पर भर्ती निकली है. अलग अलग राज्यों में 1000 पद पर वैकेंसी निकली है. जो अभ्यर्थी बैंक में जॉब करना चाहते हैं, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले ये योग्यता, आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल्स जान लें...

लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती

पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 1000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया से 31 मार्च 2026 शुरू हो चुकी है.

स्टेट वाइज कहां कहां निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ -80, गुजरात- 125, हिमाचल प्रदेश- 20, झारखंड 10, कर्नाटक- 60, केरल- 10, मध्य प्रदेश- 60, महाराष्ट्र- 60, ओडिशा- 80, तमिलनाडु- 65, तेलंगाना- 30, उत्तर प्रदेश- 200, अरुणाचल प्रदेश- 15, असम- 50, नागालैंड - 05, पश्चिम बंगाल- 30 aur पंजाब- 100 पद है.

LBO भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. शेड्यूल कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में 18 महीने का ब्रांच एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.

एज लिमिट क्या है?

आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल होना चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.

आवेदन की आखरी तारीख क्या है?

LBO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सैलरी कितनी मिलेगी

48480-85920 रुपए प्रतिमाह

LBO के लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग, अंतिम मेरिट सूची, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और अंतिम चयन शामिल है.

LBO भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in खोलें.
  • अब होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
  • भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story