NACE Report 2026: करियर अलर्ट 2026, इन 10 डिग्रियों वाले छात्रों को हाथों-हाथ ले रही हैं कंपनियां, जानिए सैलरी और डिमांड का पूरा डेटा

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
NACE Report 2026: टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और AI की वर्तमान दुनिया में नौकरी और रोजगार पाने के तरीके भी बदल रहे हैं। पहले जिन डिग्रियों के बदौलत करोड़ों के पैकेज लगते थे अब उन डिग्रियों का कोई मोल नहीं रह गया है क्योंकि अब कंपनियां डिग्रियों से ज्यादा स्किल की तलाश कर रही है। NACE Report 2026 के अनुसार दुनिया में सभी बड़ी कंपनियां ऐसे लोगों को हायर करना चाहती हैं जिनके पास टेक्निकल एनालिसिस और डाटा मैनेजमेंट जैसी खूबियां है। NACE (National association of colleges and employers) द्वारा जारी लेटेस्ट सर्वे में बताया गया है कि इस वर्ष कौन सी डिग्रीधारियों को ज्यादा सैलरी वाली जॉब्स मिलने वाली है और भविष्य में किन जॉब्स का बोलबाला रहने वाला है।
1. फाइनेंस एक्सपर्ट की है सबसे ज्यादा डिमांड/Finance Expert
NACE रिपोर्ट 2026 के अनुसार फाइनेंस के क्षेत्र में डिग्री हासिल करने वाले छात्रों के सबसे ज्यादा (61.3 प्रतिशत) जॉब लगने की संभावना बताई गई है। किसी भी बड़ी कंपनी को एक अच्छे फाइनेंस एक्सपर्ट की बहुत जरूरत होती है, क्योंकि यही व्यक्ति कंपनी का इन्वेस्टमेंट प्लानर होता है जो बजट एनालिसिस के साथ कंपनी के वेल्थ को भी मैनेज करने का काम करता है। भारत के संदर्भ में भी इस क्षेत्र में काफी जॉब ऑपर्च्युनिटी है क्योंकि यहां भी फाइनेंस के क्षेत्र में काम करने वाली टेक कंपनियों को ऐसे लोगों की जरूरत है। इसलिए इस फील्ड को चुना एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है। इस फील्ड में फ्रेशर्स को 5 से 6 लाख रुपए सालाना पेमेंट पर हायर किया जा सकता है।
2. मैकेनिकल इंजीनियरिंग/Mechanical Engineering
जारी रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंस सेक्टर के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग को दूसरे स्थान पर रखा गया है। कोर इंजीनियरिंग का यह ब्रांच जिसमें मशीन, इंजन, और औजारों की डिजाइन तथा निर्माण का कार्य किया जाता है। इस फील्ड में भी 61.3 प्रतिशत कंपनियां अब मैकेनिकल इंजीनियर्स को हायर करने में अपना इंटरेस्ट दिखा रही हैं। विकसित होते इस भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, एयरोस्पेस और अनेकों पावर प्लांट्स स्थापित हो रहे हैं जिन्हें मैकेनिकल इंजीनियर ही चलाते हैं। 2026 में इस फील्ड के अंदर अब इतनी ताकत आ चुकी है कि यह आपको हाय पैकेज पर एक सिक्योर जॉब दिला सकता है। यदि आपने बीटेक की डिग्री पूरी की है तो आपको ₹5 लाख रुपए सालाना सैलरी दिया जा सकता है।
3. कंप्यूटर साइंस में डिग्री/Degree In Computer Science
दुनिया भर के 60% कंपनियों ने इस फील्ड के जानकार लोगों को हायर करने की डिमांड बताई है। पिछले कुछ सालों में देखें तो कंप्यूटर साइंस में जिन लोगों ने डिग्री हासिल की है उन्हें लाखों के पैकेज लगे हैं। यह ऐसा फील्ड है कि इसमें कभी काम की कमी नहीं होती और न ही यह कभी खत्म होने वाला है। कंप्यूटर साइंस में डिग्री के साथ-साथ आपकी स्किल भी बहुत जरूरी है, क्योंकि स्किल ही कंपनियों को आपकी ओर खींचती है। बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स को वेब डेवलपर, डाटा साइंटिस्ट और एआई इंजीनियर जैसे पोस्ट के लिए 20 से 25 लाख रुपए सालाना पैकेज पर हायर कर रही हैं।
4. अकाउंटिंग/Accounting के क्षेत्र में हायरिंग
रिपोर्ट में इस फील्ड को चौथे स्थान पर रखा गया है और बताया गया है की 58.7 प्रतिशत कंपनियों ने इस फील्ड में लोगों को हायर करने की डिमांड रखी है। अकाउंटिंग के क्षेत्र में भी कार्य कभी खत्म नहीं होने वाले हैं, क्योंकि जो भी बड़ी कंपनियां आज बन रही है उन्हें टैक्स फाइलिंग, मनी ऑडिट साथ ही फाइनेंशियल रिपोर्ट्स को मैनेज करने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत पड़ रही है। इसी वजह से चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स कंसलटेंट और अकाउंट मैनेजर की सैलरी करोड़ों में होती है। बीकॉम की डिग्री के बाद आपको 3 लाख सालाना का पैकेज दिया जा सकता है।
5. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में जॉब/Business Administration
अकाउंटिंग के साथ ही बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी 58.7% कंपनियों ने अपना इंटरेस्ट दिखाया है। इस डिग्री की पढ़ाई करते वक्त आपको किसी भी कंपनी की प्लानिंग, मैनेजमेंट, मार्केटिंग और कस्टमर डीलिंग जैसे स्किल सीखने पड़ते हैं। साथ ही कंपनियों में ह्यूमन रिसोर्स HR की तरह भी कार्य करना होता है। भारत में भी अच्छे कॉलेज से MBA की डिग्री प्राप्त करके आप एक बड़ा बिजनेस तैयार कर सकते हैं या फिर किसी कंपनी को बड़ा बनाने में सहायता कर सकते हैं। यदि आपने एमबीए की डिग्री पूरी कर ली है तो आपको 5 से 10 लाख रुपए सालाना की जॉब मिल जाएगी।
6. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/Electrical Engineering
टेक की बढ़ती दुनिया में इस फील्ड के इंजीनियर्स को कभी खाली नहीं बैठना पड़ेगा। NACE Report 2026 के अनुसार 51.3% कंपनियों ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हायर करने की बात कही है। इंजीनियरिंग के इस फील्ड में आपको पावर सिस्टम, वायरिंग और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के डिजाइन, उनके मेंटेनेंस और इंस्टॉलेशन की जानकारी दी जाती है। इस फील्ड से पढ़े लोगों को सोलर पावर प्लांट्स, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में मेंटेनेंस और किसी बड़े प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिकल डिजाइनिंग जैसे कार्य दिए जा सकते हैं। 2 से 4 लाख रुपए सालाना सैलरी एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को मिल सकती है।
7. इनफॉरमेशन साइंस एंड सिस्टम/Information Science and System
कंपनियों में कस्टमर्स की निजी जानकारी को सुरक्षित रखना आज एक बड़ी चुनौती बन गई है इसलिए इस फील्ड के जानकार लोगों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। जारी रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि 48% कंपनियों ने इस क्षेत्र के लोगों की डिमांड रखी है। इसमें कंपनियों के डाटा संभालने साथ ही नई टेक्नोलॉजी के साथ सिस्टम को अपग्रेड करने जैसे कार्य किए जाते हैं इसलिए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और डाटा मैनेजर्स को हायर करना बड़ी कंपनियों के लिए बहुत जरूरी है। इस फील्ड में फ्रेशर्स को ₹5 लाख सालाना की सैलरी प्राप्त हो सकती है।
8. लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन/logistic and supply chain
लगभग 44.7% कंपनियों ने इस फील्ड के लोगों को हायर करने में अपनी रुचि दिखाई है। लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन एक्सपर्ट किसी भी कंपनी के प्रोडक्ट और सप्लाई मार्केट को समझ कर एक ऐसा सिस्टम तैयार करते हैं जो सही समय पर व कम खर्चे में कस्टमर का सामान पहुंचा पाए। भारत में भी कई बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियां है जैसे DHL और Blue Dart। इन बड़ी कंपनियों को ऐसे लोगों की जरूरत है जो इनके सप्लाई चैन को मैनेज करें और कोई टेक्निकल समस्या हो तो उसे सुलझाए। इस फील्ड में जॉब के लिए आप Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों में भी अप्लाई कर सकते हैं। इस क्षेत्र में भी शुरुआती सैलरी 2.5 से 3 लाख सालाना के आसपास मिलती है।
9. मार्केटिंग/Marketing के फील्ड में जॉब
वर्तमान समय में मार्केटिंग, ऑफलाइन के साथ-साथ अब ऑनलाइन भी होने लगी है। कंपनियां जो अपने प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग से पहले मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की सलाह लेती हैं क्योंकि ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जो कंपनियों के सामान बेचने के साथ-साथ कस्टमर को वापस आने पर आकर्षित भी करते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग में भी यह ध्यान दिया जाता है कि किस कस्टमर को कौनसा प्रोडक्ट दिखाना है। इस क्षेत्र में जॉब के लिए आपके पास सेल्स, ऑनलाइन और ऑफलाइन एडवरटाइजिंग, ब्रांडिंग साथ ही मार्केट रिसर्च की स्किल होनी बहुत जरूरी हैं। दुनिया भर के 44% कंपनियों ने मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों को हायर करने की बात कही है। फ्रेश ग्रैजुएट्स को 2 से 3 लाख रुपए सालाना की जॉब इसमें लग सकती है।
10. ह्यूमन रिसोर्सेज/Human Resources
NACE रिपोर्ट 2026 के अनुसार ह्यूमन रिसोर्सेज ग्रेजुएट्स में हायरिंग की डिमांड 40% बताई गई है। एचआर प्रोफेशनल्स का काम होता है अपनी कंपनी के लिए उच्च योग्यता वाले कर्मचारियों को हायर करना, उन्हें मैनेज करना साथ ही उनके परफॉर्मेंस पर भी नजर रखना। इसके साथ ही कर्मचारियों में अनुशासन रखना व उनके लिए नियम बनाना भी एचआर का कार्य है। अच्छे इंस्टीट्यूट MBA या B.Com करके आप एचआर एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर और ट्रेनिंग मैनेजर जैसे पोस्ट पर कार्य कर सकते हैं। एक अच्छे अनुभव के बाद आपकी सैलरी 12 से 15 लाख रुपए सालाना की हो सकती है।
