Begin typing your search above and press return to search.

MP Police Recruitment 2026 : कंप्यूटर का ज्ञान है और पुलिस बनना चाहते हैं... तो MP पुलिस दे रही मौका, यहाँ जानिए एक Click में सारी Details

MP Police Recruitment 2026 : इस भर्ती के जरिए एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

MP Police Recruitment 2026 : कंप्यूटर का ज्ञान है और पुलिस बनना चाहते हैं... तो MP पुलिस दे रही मौका, यहाँ जानिए एक Click में सारी Details
X
By Meenu Tiwari

Recruitment news : मध्य प्रदेश पुलिस तकनीकी ज्ञान और डिग्री रखने वाले युवाओं को जॉब का सुनहरा मौका देने वाला है. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में तकनीकी पदों पर भर्ती Recruitment news के लिए नई अधिसूचना जारी की है।


इस भर्ती के जरिए एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) पदों women Recruitment पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह पुलिस सेवा में शामिल होने का अच्छा अवसर माना जा रहा है।

जरूरी तारीखें और शेड्यूल


• नोटिफिकेशन जारी: 3 फरवरी 2026

• ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 5 फरवरी 2026

• आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026

• करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026

• लिखित परीक्षा: 24 मार्च 2026

पदों का विवरण और कुल वैकेंसी


• असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI - कंप्यूटर): 14 पद

• हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर): 75 पद

चूंकि ये तकनीकी पद हैं, इसलिए उम्मीदवारों के पास संबंधित कंप्यूटर योग्यता होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


• एएसआई (कंप्यूटर): मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा आवश्यक।

• हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर): 12वीं पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के साथ पास होना चाहिए और साथ में कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है।

• आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (गणना 19 फरवरी 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क


• सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये

• एससी/एसटी/ महिला (मध्यप्रदेश निवासी): 250 रुपये

• दिव्यांग (PH/PWD): आवेदन शुल्क से छूट

चयन प्रक्रिया के चरण


• लिखित परीक्षा: 24 मार्च 2026 को आयोजित होगी।

• शारीरिक दक्षता परीक्षण: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए।

• दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच।

• मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच।

उम्मीदवार विस्तृत नियमावली और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story