Mahasamund News: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन...

Mahasamund News: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन...
X

JOB

महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार दिलाने एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 सितम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में प्रात 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर (आईसीआईसीआई बैंक) के 20 पद एवं वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर (एक्सिस बैंक) के 10 पदों के लिए 12 वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेतनमान 21 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।

उक्त पद के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु होना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Tags

Next Story