Mahasamund Jobs: 276 पदों पर मिलेगी नौकरी, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका...

Mahasamund Jobs: 276 पदों पर मिलेगी नौकरी, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका...
X
Mahasamund Jobs: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 276 पदों पर नौकरी निकली है। 12वीं पास युवा इन पदों पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए 21 मई को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

Mahasamund Jobs: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 12वीं पास और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी 21 मई को जिला स्तरीय रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा 21 मई को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोड़ा बाजार, महासमुन्द में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। इनमें विजय क्लियरिंग एजेंसी, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट, स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी, आईटीएम एजुटेक इंडिया लिमिटेड तथा एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल 276 रिक्त पद उपलब्ध हैं।

इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होवें। रोजगार मेले में साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

जिला स्तरीय रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। पदवार योग्यता, वेतनमान, कार्यस्थल एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं।

Tags

Next Story