Job News: रायपुर में 10 जून को जॉब फेयर: इन पदों के लिए होगी भर्ती, जानिए...कौन हो सकता है शामिल

Job News: रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से 10 जून 2024 को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में 11.00 बजे से 02:00 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है। जिसके माध्यम से निजी क्षेत्र के श्री माँ आशा आर्गेनिक फारमिंग फाउंडेशन एवं एलक्सर कन्सेल्टेंसी प्रा. लि. मि. द्वारा न्यूनतम 8वी से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेटर, टेलिकॉतर, हैल्पर, टेक्निशियन सोलर टेक्निशियन एवं डी. एम.एस / सेल्स एक्झीक्यूटी के 75 से अधिक पदों पर भर्ती की जावेगी। जिसके लिए न्यूनतम 10,000/- से 14,500/- तक वेतनमान निर्धारित है।
अतः जाब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रो की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
