Job: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, निजी क्षेत्र में 500 पदों पर होगी भर्ती...

Job: कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर के जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बेरोजगार युवा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायतों और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 11 से 20 नवम्बर तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 500 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर ने बताया कि तकनीकी तथा गैर तकनीकी श्रेणी अंतर्गत सिक्युरिटी गार्ड में भर्ती हेतु 11 नवम्बर को जनपद पंचायत चारामा और 12 नवम्बर को जनपद पंचायत नरहरपुर में प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 नवम्बर को जनपद पंचायत कांकेर में, 14 नवम्बर को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, 17 नवम्बर को जनपद पंचायत अंतागढ़, 18 को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, 19 नवम्बर को जनपद पंचायत पखांजूर तथा 20 नवम्बर को रोजगार कार्यालय परिसर कांकेर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्लेसमेंट कैम्प प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगी।
योग आयोग में अस्थायी योग प्रशिक्षकों की भर्ती
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा विभिन्न छात्रावास/आश्रमों में अस्थायी सेवा के लिए कुल 108 योग प्रशिक्षकों तथा 03 योग विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त भर्ती दैनिक मानदेय पर की जानी है।
इच्छुक आवेदक अपने अर्हताधारी योग प्रमाणपत्र/प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां पंजीकृत डाक के माध्यम से योग भवन, मकान क्रमांक 184, गृह निर्माण मंडल आवासीय कॉलोनी, धरमपुरा, रायपुर 492015 पर भेज सकते हैं। आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2025, समय सायं 05.30 बजे निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक कार्यालय समय में +91-8839154331 एवं +91-6264203351 पर संपर्क कर सकते हैं।
छात्रावास/आश्रमों की सूची, योग प्रशिक्षक/योग विशेषज्ञों के लिए वांछित अहर्ता एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जिला रायपुर की वेबसाइट तथा दिए गए लिंक https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। संबंधित जानकारी का अवलोकन जिला बीजापुर कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
