Begin typing your search above and press return to search.

ANM Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ANM के 3 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

ANM Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. झारखंड में 3000 से ज्यादा पदों पर एएनएम की भर्ती(ANM Recruitment 2025) निकली है.

ANM Recruitment 2025
X

ANM Recruitment 2025

By Neha Yadav

ANM Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. झारखंड में 3000 से ज्यादा पदों पर एएनएम की भर्ती(ANM Recruitment 2025) निकली है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 3181 पदों पर एएनएम की नियुक्ति(Jharkhand JSSC ANM Vacancy 2025) के लिए आवेदन मंगाए हैं.

एएनएम के 3181 पदों पर भर्ती(ANM Recruitment 2025)

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एएनएम के 3181 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें 3020 नियमित और 161 बैकलॉग पद शामिल हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. जल्द ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर अपडेट किया जायेगा. वेबसाइट पर अपडेट होते ही इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालाँकि अभी आवेदन की डेट सामने नहीं आयी है.

आवश्यक तिथियां(Important Dates)

जल्द घोषित की जायेगी

भर्ती के लिए योग्यता(Eligibility For ANM Recruitment)

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास

18 माह का एएनएम ट्रेनिंग

झारखंड राज्य नर्सिंग काउंसिल से निबंधित अनिवार्य

चयन प्रक्रिया (ANM Recruitment Selection Process)

लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी मोड)

बहुविकल्पीय प्रश्न

कुल 50 प्रश्न

निगेटिव मार्किंग का नहीं होगा.

कैसे तैयार होगी मेधा सूची

लिखित परीक्षा: 50 अंक

तकनीकी प्रशिक्षण: 10 अंक

मैट्रिक व इंटर: 40 अंक

कार्य अनुभव: 50 अंक (हर वर्ष के लिए 5 अंक)

कुल: 150 अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

कुल पदों की संख्या: 3181

नियमित पद: 3020

बैकलॉग पद: 161

रिक्त पदों की संख्या

धनबाद: 134

सिमडेगा: 150

पूर्वी सिंहभूम: 172

पश्चिमी सिंहभूम: 200

देवघर: 92

रांची: 245

गिरिडीह: 72

बोकारो: 130

चतरा: 84

पाकुड़: 126

गुमला: 203

हजारीबाग: 127

कोडरमा: 54

लातेहार: 60

गोड्डा: 122

पलामू: 180

साहिबगंज: 98

दुमका: 214

गढ़वा: 131

खूंटी: 96

रामगढ़: 63

लोहरदगा: 55

सरायकेला खरसावां: 95

जामताड़ा: 117

बैकलॉग रिक्त पदों की संख्या

पश्चिम सिंहभूम: 09

गिरिडीह: 83

लातेहार: 15

गोड्डा: 13

पलामू:15

साहिबगंज: 01

दुमका: 12

सरायकेला खरसावां: 13

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story