jashpurnagar : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में प्लेसमेंट कैम्प 28 दिसम्बर को

X
By - NPG News |27 Dec 2022 4:22 PM IST
जशपुरनगर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 28 दिसम्बर 2022 को 24 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प हेतु एस.बी.आई. लाईफ से 24 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।
जिसमें लाईफ मित्र 20 पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसी प्रकार कम्प्यूटर ऑपरेटर और डेवलपमेंट मैनेजर के 02-02 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक व कम्प्यूटर रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेज एवं दो नग पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ ही जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।
Next Story
-
Home
-
Menu
