Begin typing your search above and press return to search.

IRCTC Recruitment 2026: IRCTC में निकली भर्ती, बिना परीक्षा के सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

IRCTC Recruitment 2026: आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पद 43 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती South Central Zone के लिए की जा रही है. उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.लेकिन उससे पहले सभी डिटेल्स जान लें.

IRCTC Recruitment
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

IRCTC Recruitment 2026: अगर आप बिना कोई परीक्षा दिए सरकार नौकरी चाहते हैं तो आपले पास अच्छा मौका है. रेलवे में रेलवे में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर की भर्ती निकली है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने 43 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाएं हैं. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले सभी डिटेल्स जान लें.

हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पद पर भर्ती

आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पद 43 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती South Central Zone के लिए की जा रही है. उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदक के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट से बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन/बीबीए एमबीए (कलिनरी आर्ट्स) या बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस/एमबीए (टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट) की डिग्री होना अनिवार्य है.

एज लिमिट क्या है

आवेदक की उम्र 27 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.

सैलेरी कितनी मिलेगी

30,000 प्रति माह CTC

मेडिकल इंश्योरेंस, डेली अलाउंस समेत अन्य भत्ते मिलेंगे

आवश्यक तिथियां

12 और 13 मार्च 2026 को सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक इंटरव्यू होगा.

पता: 'IRCTC, दक्षिण मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय, पहली मंजिल, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड, सिकंदराबाद – 500 003'

सिलेक्शन कैसे होगा?

आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर की भर्ती सीधे इंटरव्यू के जरिये होगी.

IRCTC हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com खोलें. वहां से फॉर्म डॉउनलोड कर लें.

या फिर https://npg.news/pdf_upload/r-1311702. से PDF डॉउनलोड कर लें.

फॉर्म में जन्मतिथि, जेंडर, आधार नंबर, मेरिटल स्टेट्स समेत सभी जानकारी भर दें.

पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो और सभी डाक्यूमेंट्स अटैच करके इंटरव्यू वाले दिन लेकर जाएं.





Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story