Begin typing your search above and press return to search.

Indian Army Bharti 2026: सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 25,000 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Indian Army Bharti 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए नोटिफीकेशन जारी कर दिया है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी सहित 25,000 पद भरें जाएंगे, तो चलिए जानते हैं कि आग्निवीर भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया क्या होगी।

Indian Army Bharti 2026
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Indian Army Bharti 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए नोटिफीकेशन जारी कर दिया है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी सहित 25,000 पद भरें जाएंगे, तो चलिए जानते हैं कि आग्निवीर भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया क्या होगी।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

  • 13 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरु।
  • 1 अप्रैल 2026 तक कर सकेंगे आवेदन।
  • 1 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकेंगे फीस।
  • आवेदन भरने के आखिरी तारीख के बाद मिलेगा फॉर्म में सुधार का मौका।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

अग्निवीर के 25,000 हजार पदों पर होगी भर्ती।

किन-किन पदों होगी भर्ती और क्या होनी चाहिए योग्यता?

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन- 8वीं या फिर 10वीं पास अनिवार्य।
  • अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर- 60 प्रतिशत के साथ 12वीं पास, अंग्रेजी, गणित/ एकाउंटिंग अनिवार्य।
  • अग्निवीर टेक्निकल- 12वीं में 50 प्रतिशत के साथ अंग्रेजी, गणित, केमिस्ट्री और फिजिस्क पास या फिर 10वीं पास के साथ 2 साल का IIT कोर्स।
  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)- 45 प्रतिशत के साथ 10वीं पास

कैसे होगा सिलेक्शन?

  • अग्निवीर के 25,000 हजार पदों पर भर्ती के लिए सिलेक्शन दो चरणों में होगी।
  • पहला- ऑनलाइन परीक्षा (CEE)
  • दूसरा- भर्ती रैली
  • अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर- इस पद के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट स्पीड के साथ टायपिंग टेस्ट भी होगा।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • अग्निवीर भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखी गई है।

क्या होगी आयु सीमा?

  • साढे 17 से 22 साल तक

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप भारतीय सेना के ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/index.htm पर जाएं।
  • यहां आपको अग्निपथ टैब पर क्लीक करना होगा।
  • रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब पंजीकरण पर क्लीक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा।
  • आधार कार्ड, मार्कशीट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भरे।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म में भरी गई जानकारी की जांच करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर लें।


Next Story