बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर भर्ती, मिलेगा 6 लाख तक का पैकेज, यहां जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
IDBI JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड O के 1100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जिसकी आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 तक है. लेकिन उससे पहले जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए योग्यता, भर्ती प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल जान लें.

इमेज- AI जनरेटेड
IDBI JAM Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में बेहतरीन करियर बनाने के सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड O की भर्ती निकली है. आईडीबीआई बैंक ने 1100 पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऐसे कैंडिडेंट जो इसके लिए इच्छुक है फटाफट बिना देर किये फॉर्म भर सकते हैं. लेकिन उससे पहले जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए योग्यता, भर्ती प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल जान लें.
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर भर्ती
आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड O के 1100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जिसकी आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 तक है.
किस जोन में कितने पद हैं
भोपाल, कोच्चि, पुणे: 55-55 पद
भुवनेश्वर और नागपुर: 50-50 पद
दिल्ली- मुंबई: 130-130 पद
अहमदाबाद, चंढीगढ़ - चेन्नई: 70-70 पद
बेंगलुरु: 75 पद
गुवाहाटी: 35 पद
हैदराबाद: 65 पद
कोलकाता: 60 पद
लखनऊ: 85 पद
पटना: 45 पद
कौन कर सकता है अप्लाई
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य है.
आवेदक की उम्र कितनी होनी चाहिए
आवेदक की न्यूनतम उम्र 20 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 25 साल तय की गयी है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
सैलेरी कितनी मिलेगी
चयनित उम्मीदवार को 6.14 लाख से 6.50 लाख तक का सीटीसी पैकेज मिलेगा.
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर सिलेक्शन कैसे होगा?
पहला चरण: चयन ऑनलाइन टेस्ट (ओटी)
दूसरा चरण: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी)
तीसरा चरण: पर्सनल इंटरव्यू (पीआई)
चौथा चरण: प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएसटी)
आवेदन कब तक सकते हैं
आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. जिसकी आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 तक है.
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले IDBI बैंक की वेबसाइट www.idbibank.in खोलें.
- होमपेज पर Career सेक्शन पर क्लीक करें
- अब Current Opening पर क्लीक करने के बाद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लीक करें.
- अब Click Here to Apply Online पर क्लिक करें.
- अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- जन्मतिथि, पता समेत सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता, हस्ताक्षर की फोटो, 10वीं की मार्कशीट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
- भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.
