Begin typing your search above and press return to search.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 700 से ज्यादा पदों निकली भर्ती, 60 लाख तक मिल सकता है सालाना पैकेज, जानिए योग्यता और आवेदन प्रोसेस

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. जूनियर एग्जीक्यूटिव, सिविल इंजीनियर, ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर समेत पद शामिल है. जो उम्मीदवार नौकरी चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले इसके योग्यता, डेट समेत सभी डिटेल जान लें.

HPCL Recruitment 2026
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

14 मार्च 2026, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL Vacancy 2026) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. एचपीसीएल में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. जूनियर एग्जीक्यूटिव, सिविल इंजीनियर, ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर समेत पद शामिल है. जो उम्मीदवार नौकरी चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले इसके योग्यता, डेट समेत सभी डिटेल जान लें.

कूल कितनी वैकेंसी है

731 पदों पर भर्ती होगी

किस - किस पद पर भर्ती होगी?

जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमे जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, एचआर लीगल ऑफिसर, ऑफिसर (फाइनेंस), सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर (प्रोजेक्ट) और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट शामिल है.

कौन कर सकता है आवेदन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग योग्यता मांगे गए हैं. इंजीनियरिंग, साइंस, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एमबीए, कॉस्ट अकाउंटेंट, पर्सनल मैनेजमेंट, साइकोलॉजी, लॉ में डिप्लोमा और डिग्री मांगे गए हैं अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट विजिट करें.

आवेदक की उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदक की न्यूनतम उम्र 25 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 43 साल तय की गयी है. हालाँकि पद जे अनुसार अलग अलग उम्र हो सकती है.

सैलेरी कितनी मिलेगी

चयनित उम्मीदवार को 50 से 60 लाख सालाना पैकेज मिलेगा.

आवेदन कब तक सकते हैं

आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. जिसकी आखिरी तारीख 25 मार्च 2026 तक है.

सलेक्शन कैसे होगा

पहला चरण: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

दूसरा चरण: ग्रुप टास्क

तीसरा चरण: इंटरव्यू

एचपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए HPCL की वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं.
  • ‘Careers’ सेक्शन में जाएं और ‘Current Openings’ पर क्लिक करें.
  • पद का चयन करें और Apply Online पर क्लिक करें.
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, जेंडर, एजुकेशन समेत सभी जानकारी भरें
  • मांगे गये डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट कर दें.
  • फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story