पुलिस विभाग में 700 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं भी कर सकते हैं Apply, जानिए पूरी डिटेल्स

फोटो - AI janereted
Police Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. गोवा कर्मचारी चयन आयोग (GSSC) ने पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. पुलिस डिपार्टमेंट में ग्रुप सी के कूल 722 पदों पर भर्ती होगी. 10वीं पास और 12वी पास दोनों इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
पुलिस डिपार्टमेंट में 722 पदों पर भर्ती
गोवा कर्मचारी चयन आयोग (Goa SSC) ने कुल 722 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर और भी संबंधित कैटेगरी में भर्ती की जायेगी. इच्छुक कैंडिडेट गोवा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 20 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसकी लास्ट डेट 13 मार्च 2026 है.
किस किस पोस्ट पर होगी भर्ती
रेंज फॉरेस्ट ऑफिस के 13, प्लाटून कमांडर (पुरुष) के 4 पद, राउंड फॉरेस्टर के 23, पुलिस कॉन्स्टेबल (पुरुष ) के 302, पुलिस कॉन्स्टेबल (महिला)के 58 पद, पुलिस कॉन्स्टेबल (आर्म्ड पुलिस)के 119, पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर (ग्रेड-III) के 111, कॉन्स्टेबल (ग्रीजर) के 1, कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) के 1, फॉरेस्ट गार्ड के 9, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (पुरुष) के 4, वार्डन (पुरुष) के 60, मैट्रन (महिला) के 10,लस्कर (पुरुष)के 5 और एस्कॉर्ट (महिला) के 2 पद हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई
- उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है.
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए.
- आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी.
सिलेक्शन कैसे होगा?
- GSSC भर्ती 2026 के लिए सबसे लिखित परीक्षा होगी.
- कुछ पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) भी होगा.
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
GSSC Police Vacancy- आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले GSSC की ऑफिशियल वेबसाइट gssc.goa.gov.in खोलें.
- रजिस्टर नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन करें या रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें.
- आवेदन के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
- भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
-
Home
-
Menu
