Durg Job News: कल 5800 पदों पर होगा रोजगार मेले का आयोजन, बेरोजगार करें आवेदन...

Durg Rojgar Camp
X

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन समय प्रातः 10.30 बजे से 10 अगस्त 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर - 6 भिलाई में किया जाएगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक नीड्स मेनपावर सपोर्ट सर्विस प्रा.लि. व जेविनर इंटरनेशनल इंस्टीटयूट प्रा. लि. के लिए 5800 पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ता आवेदन की कॉपी एवं समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते है।

सरकारी जॉब: कर्मचारी चयन आयोग में 1207 स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन...

नईदिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग में 1207 स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त है। उम्मीदवार जल्दी करें आवेदन। पढ़ें पूरी डिटेल्स...

Tags

Next Story