Begin typing your search above and press return to search.

CG Samvida Bharti: एनएचएच में निकली भर्ती, 28 फरवरी तक करें आवेदन, 87 पदों पर मिलेगी नौकरी...

CG Samvida Bharti: एनएचएम में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती निकली है। यह भर्ती 87 पदों पर की जाएगी। अभ्यर्थी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।

CG Samvida Bharti: एनएचएच में निकली भर्ती, 28 फरवरी तक करें आवेदन, 87 पदों पर मिलेगी नौकरी...
X
By Sandeep Kumar

CG Samvida Bharti: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एनएचएम के 87 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदक 28 फरवरी तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी प्रेषित कर सकते हैं। इनमें नर्सिंग ऑफिसर 4 पद, स्टॉफ नर्स 36 पद, एएनएम 2 पद, काउंसलर समेत अन्य पट भी शामिल है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न 87 रिक्त संविदा पदों पर नियुक्ति करने हेतु आवेदन 28 फ़रवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के 17 पद,नर्सिंग ऑफिसर 4 पद, स्टॉफ नर्स 36 पद, एएनएम 2 पद, काउंसलर 2 पद, सपोर्ट स्टॉफ 3 पद जूनियर सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट 6 पद, लैब असिस्टेंट 2, साइकोलॉजिस्ट 5 पद, काउंसलर 2 पद, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमांस्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर,एवं सिक्योरीटी गार्ड के 1-1 के पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।

संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु समस्त अर्हताधारी इच्छुक छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को 28 फ़रवरी 2026 शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम् से प्रेषित कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए https://balodabazar.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story