CG में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली है भर्ती, 23 और 25 मार्च को इन जिलों में होगा प्लेसमेंट कैंप
छत्तीसगढ़ में बेराजगारों को नौकरी देने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 23 और 25 मार्च को आयोजित होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बेरोजगार बैठे युवाओं को रोजगार देने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप अलग-अलग तारीखों पर होगा। 23 और 25 मार्च को जिले के युवा जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र संयुक्त कार्यालय भवन टीकर कला गौरेला परिसर में 23 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शिविर में स्रमिन टैलेंट प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 50 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 8वी, 10वी, 12वी, आई.टी.आई. स्नॉतक उत्तीर्ण है, अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों छायाप्रति, फोटो, बायोडाटा सहित कैंप में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए तीरथराम मरकाम मोबाइल नम्बर +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा मोबाइल नम्बर +91-7389504991 से संपर्क कर सकते हैं।
जांजगीर चांपा के बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 25 मार्च दिन बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आईटीआई बम्हनीडीह में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक श्रम इन टैलेंट प्रा.लि. नोयडा (उ.प्र.) उपस्थित रहेगें। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 30 पद पर भर्ती की जायेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा निर्धारित किया गया है।
कंपनी द्वारा वेतनमान 15000-18000 रु. दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है एवं चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
