Begin typing your search above and press return to search.

CG Civil Judge Bharti: सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां देखे आवेदन जमा करने से लेकर परीक्षा प्रक्रिया

CG Civil Judge Bharti: सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां देखे आवेदन जमा करने से लेकर परीक्षा प्रक्रिया
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैं। लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 49 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमे से 21 पद जनरल कैटेगिरी के लिए रिजर्व रखे गए हैं। शैक्षणिक अहर्ता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक रखी गई है। पात्र अभ्यर्थी www.psc.cg. gov.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन के लिए लिंक आज दोपहर 12 बजे से खुल गए हैं। जो 24 तारीख को रात 11.59 मिनट तक ओपन रहेगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। जो 100 अंकों की होगी। जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे,जिसके चार विकल्प होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग में परीक्षा सेंटर बनाये जाएंगे। जिसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। जो तीन घण्टों की होगी। मुख्य लिखित परीक्षा 3 घण्टों की होगी जो 100 नंबरो की होगी। मुख्य परीक्षा के लिए बिलासपुर व रायपुर में ही सेंटर बनाये जाएंगे। अंतिम चरण में साक्षत्कार होगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story