CG Bumper Recruitment: बंपर भर्तीः इन दो जिलों के बरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती...
CG Bumper Recruitment: छत्तीसगढ़ के दो जिलों में युवाओं को रोजगार देने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अलग-अलग दिन होगा।

CG Bumper Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो जिलो में भर्ती निकली है। नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को नौकरी देने प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कांकेर और बेमेतरा जिला में अलग-अलग तारीखों पर होगा। नीचे देखें पूरी जानकारी...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 फरवरी को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 887 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, फिल्ड ऑफिसर के 02, एकाउंटेट के 06, लेबर के 200, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 200, टीम मैनेजर के 25, प्रोडक्ट एडवाईजर के 200 और सेल्स कंसलटेंट के 04 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदक ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
बेमेतरा 24 फरवरी को बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त प्लेसमेंट कैम्प में निजी संस्था PUSKAL AGREETECH LTD, तेलीबांधा, रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्था द्वारा सेल्स ऑफिसर के 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए बी.एससी. एग्रीकल्चर की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। इन पदों के लिए वेतनमान 14,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। इसके अतिरिक्त सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिनका वेतनमान 12,000 रुपये से 24,000 रुपये प्रति माह रहेगा।
जिला रोजगार कार्यालय केवल नियोजक (निजी संस्था) एवं आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। नियुक्ति की समस्त प्रक्रिया, कार्य की प्रकृति, वेतन तथा अन्य शर्तें संबंधित निजी संस्था द्वारा निर्धारित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधि से प्राप्त की जा सकती है।
अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 24 फरवरी 2026 को निर्धारित समय पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में उपस्थित हो सकते हैं।
