Bina sponsor ke Dubai mein job kaise karen: दुबई में नौकरी का सपना होगा सच! बिना स्पॉन्सर के मिलेगा 120 दिनों का वीजा, जानिए कैसे करें अप्लाई
Dubai job Seeker visa 2026: क्या आप भी दुबई जैसे अमीर शहर में नौकरी का सपना देख रहे हैं और वह भी बिना किसी स्पॉन्सर या कंपनी के हायर किए, तो आपका यह सपना जरूर पूरा होने वाला है....

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Dubai job Seeker visa 2026: क्या आप भी दुबई जैसे अमीर शहर में नौकरी का सपना देख रहे हैं और वह भी बिना किसी स्पॉन्सर या कंपनी के हायर किए, तो आपका यह सपना जरूर पूरा होने वाला है क्योंकि UAE में काम करने के लिए कई ऐसे बिजनेस और जॉब वीजा उपलब्ध है जो आपको बिना किसी स्पॉन्सर के प्राप्त हो सकते हैं। यूएई ने एक ऐसा जॉब सीकर विजा लॉन्च किया है जो स्किल्ड वर्कर्स और जॉब ढूंढ रहे लोगों को दुबई जैसे अमीर शहरों तक पहुंच आसान बनाती है। यह देश भी चाहता है कि लोग यहां आए और अपने साथ-साथ देश की भी इकोनोमिक ग्रोथ में सहायता करें। ऐसा हो भी रहा है क्योंकि दुबई में 90% लोग बाहर से ही आकर बसे हुए हैं। इस वीजा की सहायता से आप 120 दिनों तक यूएई में रहकर जॉब इंटरव्यू दे सकते हैं और अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी कर सकते हैं।
किस प्रकार का है जॉब सीकर विजा
यदि आप दुबई में कोई बड़ी कंपनी बनाना चाहते हैं या फिर किसी बड़ी कंपनी में स्वयं काम करना चाहते हैं तो बिना स्पॉन्सर के यह वीजा आपकी मदद जरूर करने वाला है। यह एकल प्रवेश वीजा है जिसमें आप 60, 90 और अधिकतम 120 दिनों के लिए दुबई में रह सकते हैं। इस वीजा को प्राप्त करने के लिए आपकी योग्यता और आर्थिक स्थिति उच्च होनी चाहिए। योग्यता अर्थात आपके पास कोई एडवांस स्किल होनी जरूरी है या फिर आप डॉक्टर, इंजीनियर, डेवलपर, साइंटिस्ट या फाइनेंस एक्सपर्ट आदि होने चाहिए। दुनिया के टॉप यूनिवर्सिटीज के फ्रेश ग्रैजुएट स्टूडेंट भी इस वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इन जरूरी डॉक्यूमेंट को रखें तैयार
- आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए जिसकी वैलिडिटी कम से कम 6 महीने की जरूर हो।
- वैलिड एजुकेशनल डिग्री या मार्कशीट भी होनी चाहिए जो अटेस्टेड हो।
- यदि आपके पास किसी फील्ड में कार्य का अनुभव है तो वह भी अटैच करें इससे वीजा के अप्रूव होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
- आपका फाइनेंशियल स्टेटस या बैंक स्टेटमेंट भी शो करना पड़ सकता है इसलिए अपने अकाउंट में इतना पैसा जरूर रखें कि आप कम से कम दो महीने तक दुबई में सरवाइव कर पाए। इसके साथ ही एक पासपोर्ट साइज फोटो और अपना अपडेटेड सीवी (दुबई फॉर्मेट में) रखना न भूले।
वीजा अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस
- वीजा अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ICP पोर्टल या GDRFA की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जॉब सीकर वीजा ऑप्शन का चयन करें।
- इसमें मांगी गई सारी पर्सनल डिटेल और डॉक्यूमेंट की जानकारी अच्छे से भर दें।
- फॉर्म पूरा होने के बाद अंत में किसी भी कार्ड की सहायता से पेमेंट किया जा सकता है।
- पेमेंट पूरा होते ही आपका एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगा। अप्रूवल की जानकारी आपको ईमेल के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
वीजा अप्रूवल में कितना समय और पैसा लगता है
- जॉब सीकर विजा आपको तीन कैटेगरी में प्राप्त होती है जो आपके चुने गए समय पर निर्भर करता है।
- 60 दिन का वीजा– 200 दिरहम (4943 भारतीय रुपए)
- 90 दिन का वीजा– 300 दिरहम (7415 भारतीय रुपए)
- 120 दिन का वीजा– 400 दिरहम (9886 भारतीय रुपए)
- 1000 दिरहम का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होता है जो जॉब लगने के बाद वापस कर दिया जाता है।
इस पूरी प्रक्रिया को होने में लगभग 10 से 15 वर्किंग डेज का समय लग सकता है। इस वीजा को लेकर दुबई में आप सिर्फ काम ढूंढने का ही प्रयास करें और यदि आपको काम मिल जाता है तो उस कंपनी के माध्यम से जॉब सीकर विजा को वर्क वीजा में कन्वर्ट कराना बहुत जरूरी है अन्यथा आप 120 दिन से अधिक काम नहीं कर पाएंगे।
