Begin typing your search above and press return to search.

बिहार पुलिस में ऑपरेटर बनने का सुनहरा मौका, CSBC ने 993 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, देखें डिटेल 

Bihar Police Vacancy Details : बिहार पुलिस में शामिल होकर तकनीकी मोर्चे पर सेवा देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो पुलिस महकमे के वायरलेस और आधुनिक संचार सिस्टम को संभालने में रुचि रखते हैं.

बिहार पुलिस में ऑपरेटर बनने का सुनहरा मौका, CSBC ने 993 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, देखें डिटेल 
X
By Uma Verma

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 : पटना : बिहार पुलिस में शामिल होकर तकनीकी मोर्चे पर सेवा देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने कांस्टेबल ऑपरेटर के कुल 993 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती विशेष रूप से उन कैंडिडेट्स के लिए है जो पुलिस विभाग के वायरलेस और आधुनिक संचार सिस्टम को संभालने में रुचि रखते हैं और तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं.

1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू कर दी जाएगी. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें.

कौन कर सकता है अप्लाई

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं. केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो. हालांकि, इसमें एक अनिवार्य शर्त यह है कि उम्मीदवार ने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों की पढ़ाई की हो.

आयु सीमा और छूट

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले युवाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी. बिहार सरकार के नियमों के मुताबिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

वैकेंसी डिटेल्स : किस कैटेगरी में कितने पद?

भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 993 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार हैं:

सामान्य वर्ग : 408 पद

EBC कैटेगरी: 175 पद

SC कैटेगरी: 157 पद

BC कैटेगरी: 113 पद

EWS कैटेगरी: 99 पद

BC (महिला): 31 पद

ST कैटेगरी: 10 पद


सैलरी और अन्य फायदे

अगर आपका चुनाव बिहार पुलिस में ऑपरेटर के पद पर हो जाता है, तो आपको पे-लेवल 3 के हिसाब से अच्छी-खासी सैलरी मिलेगी. इसमें आपका शुरुआती मूल वेतन 21,700 रुपये से शुरू होगा और अनुभव के साथ बढ़ते-बढ़ते 69,100 रुपये तक जाएगा. इसके अलावा, सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन, आवास और महंगाई जैसे तमाम भत्ते अलग से मिलेंगे.

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार पुलिस टैब के अंदर भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा. वहां अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरनी होगी. अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें, क्योंकि भविष्य में चयन प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story