Begin typing your search above and press return to search.

बस्तर संभाग के सहायक आरक्षक के 2258 पदों की चयन सूची जारी, डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स आरक्षक विभागीय चयन प्रक्रिया पूरी...

बस्तर संभाग के सहायक आरक्षक के 2258 पदों की चयन सूची जारी,  डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स आरक्षक विभागीय चयन प्रक्रिया पूरी...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के पालन में एवं पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी किए गये समय-सारिणी अनुसार सहायक आरक्षकों से डिस्ट्रिक्ट फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद हेतु विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत दिनांक 18 जुलाई 2023 तक सहायक आरक्षकों का सेवा मूल्यांकन किया गया।

सेवा मूल्यांकन में योग्य पाये सहायक आरक्षकों का 24 जुलाई 2023 से 04 अगस्त 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत बस्तर रेेंज के समस्त जिलों में सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर 14 अगस्त 2023 को सभी जिलों में सहायक आरक्षकों का चयन सूची जारी किया गया है।

बस्तर संभाग के चयनित आरक्षकों की जिलेवार संख्या बस्तर में पुरूष 124, महिला 11, दंतेवाड़ा में पुरूष 177, महिला 29, कांकेर में पुरूष 179, महिला 11, बीजापुर में पुरूष 890, महिला 114, नारायणपुर में पुरूष 180, महिला 119, सुकमा में पुरूष 384, महिला 61, कोंडागांव में पुरूष 74, महिला 05, बस्तर संभाग अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए पुरूष सहायक आरक्षक 2008 एवं महिला सहायक आरक्षक 250 कुल 2258 सहायक आरक्षकों का चयन सूची जारी किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दराज पी. द्वारा बताया गया कि पिछले लगभग 12 वर्ष क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं विकास कार्यों में बेहतर कार्य एवं सराहनीय सेवा करने वाले सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक स्ट्राईकों फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद में चयनित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर संभाग अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सहायक आरक्षक से आरक्षक समकक्ष पद पर उन्नयन हेतु बहुप्रतीक्षित मांग की प्रक्रिया पूर्ण होने पर सहायक आरक्षक एवं उनके परिजनों में उत्साह की स्थिति निर्मित हुई है और उनके द्वारा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिदेशक के प्रति आभार प्रकट किया गया है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story