Begin typing your search above and press return to search.

JOB: IBPS में क्लर्क के 7855 पदों पर निकाली भर्तियां, करें आवेदन… अंतिम तारीख 27 अक्टूबर

JOB: IBPS में क्लर्क के 7855 पदों पर निकाली भर्तियां, करें आवेदन… अंतिम तारीख 27 अक्टूबर
X
By NPG News

नई दिल्ली 9 अक्टूबर 2021। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. आईबीपीएस ने क्लर्क (Clerk XI) के 7855 पदों पर बंपर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है तो आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्री और मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 7 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 27 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 27 अक्टूबर 2021
PET ट्रेनिंग शुरू होने की तारीख- नवंबर 2021
प्री-एग्जाम की तारीख- दिसंबर 2021
मेन्स एग्जाम की तारीख- जनवरी/फरवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अगर उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है. एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए यह शुल्क 175 रुपये है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट या कैश कार्ड से जमा किया जा सकता है.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप क्लर्क के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in पर जाना होगा. यहां आपको होम पेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिल जाएगा. आप आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह देख लें. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर यह निरस्त किया जा सकता है.

Next Story