Begin typing your search above and press return to search.

JOB अलर्ट: NTPC लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों निकाली है भर्ती… आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 10 जून

JOB अलर्ट: NTPC लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों निकाली है भर्ती… आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 10 जून
X
By NPG News

नईदिल्ली 26 मई 2021. सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू हो गई है। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी की ओर से कार्यकारी प्रशिक्षुओं के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं को एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए एनटीपीसी अभी से ही अपनी मजबूत टीम तैयार कर रही है। इसके तहत एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती गेट 2021 स्कोर के जरिए की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net के जरिये उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में कार्यकारी प्रशिक्षुओं के 280 पदों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2021 से शुरू हो गई है। जबिक आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून, 2021 को समाप्त होगी। एनटीपीसी भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए आगे पढ़ें।

रिक्तियों का विवरण
इलेक्ट्रिकल – 98 पद
मैकेनिकल – 126 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन – 56 पद

पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास संबंधित संस्थान / विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुसार इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी / एएमआईई में कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष / सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन की के लिए उम्मीदवार की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। यानी इससे अधिक उम्र के युवा आवेदन न करें।
चयन प्रक्रिया
एनटीपीसी भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से GATE 2021 के प्रदर्शन के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

वेतन और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 रुपये के वेतनमान पर 40,000 रुपये शुरुआती मूल वेतन के आधार पर रखा जाएगा। महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते, तथा टर्मिनल लाभ आदि जैसे लाभ समय-समय पर लागू कंपनी नियमों के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान/और बाद में देय होंगे।

Next Story