Begin typing your search above and press return to search.

Jio का शानदार ऑफर: 11 रुपये में 1GB डेटा मिलेगा वो भी सालभर के लिए… जानिए इस प्लान की और भी खास बातें

Jio का शानदार ऑफर: 11 रुपये में 1GB डेटा मिलेगा वो भी सालभर के लिए… जानिए इस प्लान की और भी खास बातें
X
By NPG News

नईदिल्ली 13 जुलाई 2021. रिलायंस जियो कंपनी रोज 1 जीबी डेटा से रोज 3 जीबी डेटा तक के प्लान की सुविधा दे रही है। कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें बिना डेली लिमिट वाला डेटा मिलता है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ऑफर के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप 11 रुपये में 1 जीबी डेटा पाएंगे और इस डेटा का इस्तेमाल 1 साल में कभी भी किया जा सकेगा।

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई 4जी डेटा वाउचर्स (Jio 4G Data Voucher) भी ऑफर करती है। जिन यूजर्स का डेटा खत्म हो गया हो, या उन्होंने डेली लिमिट पूरी इस्तेमाल कर ली हो, उनके लिए कंपनी के ये वाउचर बड़े काम के साबित होते हैं। खास बात है कि कंपनी का 4जी डेटा वाउचर उतने दिन काम करेगा, जितनी आपके एक्टिव प्लान की वैलिडिटी बची हो।

11 रुपये के अलावा कंपनी 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये की तीन अन्य 4जी वाउचर्स भी ऑफर करती है। 21 रुपये में ग्राहकों को 2 जीबी डेटा और 51 रुपये में ग्राहकों को कुल 6 जीबी डेटा दिया जाता है। इसी तरह 101 रुपये के 4जी वाउचर में आपको 12 जीबी डेटा मिल जाएगा।

Jio के सबसे सस्ते 4जी डेटा वाउचर की कीमत 11 रुपये है। 11 रुपये में रिलायंस जियो ग्राहकों को 1 जीबी डेटा देती है। डेटा के अलावा आपको कोई अन्य सुविधा नहीं मिलती। इसकी वैलिडिटी आपके एक्टिव प्लान पर निर्भर करती है। यानी अगर आपका प्लान सालभर का है, और आप पहले ही दिन 11 रुपये का वाउचर भी ले लेते हैं, तो इसमें मिलने वाला 1 जीबी डेटा भी 365 दिन के लिए उपलब्ध रहेगा।

Next Story