Begin typing your search above and press return to search.

Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
X
By Ragib Asim

Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. ए के भल्ला ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली।

शिबू सोरेन को 19 जून को पैरालिसिस के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बीच-बीच में उनकी तबीयत थोड़ी बेहतर होती थी, लेकिन हालत फिर बिगड़ जाती थी। किडनी संबंधी समस्याओं के चलते उनका इलाज डॉ. भल्ला की देखरेख में चल रहा था।

उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पिता के निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि "आज मैं शून्य हो गया हूँ।" उन्होंने बताया कि परिवार पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में ही उनके साथ था।

बड़े नेताओं ने जताया शोक

शिबू सोरेन के निधन की खबर फैलते ही देशभर से नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद संजय सेठ, और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक जताया। इलाज के दौरान कई नेता सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल भी ले चुके थे।

आदिवासी राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा

शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबा संघर्ष किया था। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना की और इसे राज्य आंदोलन की सबसे मजबूत आवाज़ बनाया।

वे कई बार विधायक, लोकसभा सांसद, एक बार बहुत कम समय के लिए मुख्यमंत्री, और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे।
आदिवासी समाज में उन्हें 'दिशोम गुरु' के नाम से सम्मानित किया जाता था।
शिबू सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story