Ranchi News: सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई कार, बच्चे समेत तीन की मौत, अन्य घायल

Ranchi News: सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई कार, बच्चे समेत तीन की मौत, अन्य घायल
X
Ranchi News: झारखंड के रामगढ़ जिला में सुबह खड़े ट्रक से एक कार की टक्कर हो गयी. जिसमें एक दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

Ranchi News: बुधवार सुबह झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया. झारखंड के रामगढ़ जिला में सुबह खड़े ट्रक से एक कार की टक्कर हो गयी. जिसमें एक दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों एक ही परिवार के हैं जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा चितरपुर के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे रामगढ़ जिला के चेटर गांव के एक परिवार के लोग बोलेरो जीप पर सवार होकर पारसनाथ (मधुवन) जा रहे थे। गाड़ी में दस यात्री सवार थे. तभी चितरपुर के पास नेशनल हाईवे 23 के पास सड़क एक खड़े ट्रक को आ रही बोलेरो जीप के ड्राइवर ने धक्का मार दिया. जिससे हादसे में टेकलाल महतो की बहू और दो वर्षीय पोते की मौत मौके पर ही हो गई. वहीँ घायल धर्मेंद्र महतो की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. हादसे में घायल अन्य लोगों का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है.

Tags

Next Story