Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर:गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, 10 महिलाएं हिरासत में! मैनेजर भी गिरफ्तार...

Ranchi Crime News: पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल से चल रहे सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश किया। 10 महिलाएं हिरासत में, हॉस्टल मैनेजर गिरफ्तार।

बड़ी खबर:गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, 10 महिलाएं हिरासत में! मैनेजर भी गिरफ्तार...
X
By Ragib Asim

Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ लालपुर इलाके में एक गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से 10 महिलाओं को हिरासत में लिया है और हॉस्टल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है।


कैसे हुआ खुलासा?
रांची के डिप्टी एसपी सिटी केवी रमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित तरीके से पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से लड़कियों को लाकर उनसे सेक्स वर्क कराने का काम करवा रहे हैं। इस खबर के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और रविवार देर रात ओम गर्ल्स हॉस्टल पर छापा मारा।
पुलिस टीम ने हॉस्टल से 10 युवतियों को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी महिलाएं बालिग हैं और ज्यादातर पश्चिम बंगाल से आई हैं। हॉस्टल में रहने के नाम पर उन्हें रखा गया था और फिर उन्हें अन्य जगहों पर भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।

कौन-कौन आरोपी?
पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, हॉस्टल के मालिक और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में शामिल डीलरों और एजेंटों तक भी जल्द पहुंचा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों को भेजने और उनके काम के एवज में भुगतान कैसे किया जाता था, इसकी भी जांच हो रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह रैकेट किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है और क्या शहर के अन्य हॉस्टलों में भी इस तरह का धंधा चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने मिडिया को बताया कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। रांची पुलिस ने साफ किया है कि महिला तस्करी और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर अपराधों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story