Begin typing your search above and press return to search.

सार्वजनिक अवकाश घोषितः 13 मई को झारखंड में रहेगी छुट्टी...जानिए क्यों?

Public holiday: संसदीय क्षेत्र पर नजर दौड़ाएं तो इस चरण में पलामू में 09, लोहरदगा सीट पर 15, खूंटी सीट में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं सिंहभूम में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सार्वजनिक अवकाश घोषितः 13 मई को झारखंड में रहेगी छुट्टी...जानिए क्यों?
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Public holiday झारखंड। झारखंड के कई जिलों में 13 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दरअसल, प्रदेश में 13 मई लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 4 लोकसभा सीटों में मतदान होना है। मतदान को देखते हुए सार्वजानिक अवकाश घोषित किया गया है। झारखंड में जिन 4 लोकसभा में मतदान होंगे उनमें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू सीट शामिल है। ये चारों लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में झारखंड में वोटिंग शुरू होगी। यानी जब देश में चौथे चरण की वोटिंग हो रही होगी, तब झारखंड में पहले चरण का मतदान होगा। पलामू झारखंड की एकमात्र लोकसभा सीट है, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। संसदीय क्षेत्र पर नजर दौड़ाएं तो इस चरण में पलामू में 09, लोहरदगा सीट पर 15, खूंटी सीट में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं सिंहभूम में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।



Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story