Begin typing your search above and press return to search.

Jharkhand Crime: दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी ने चाकू से काटा पति का प्राइवेट पार्ट! खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती

Jharkhand Crime: झारखंड लोहरदगा में पत्नी ने घरेलू विवाद के दौरान पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया। खून से लथपथ पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Jharkhand Crime: दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी ने चाकू से काटा पति का प्राइवेट पार्ट! खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती
X
By Ragib Asim

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। एक साधारण घरेलू विवाद इतना भयानक रूप ले गया कि पत्नी ने अपने ही पति पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रविवार को हुई और इसके बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा के एक गांव में रहने वाले बिहार उरांव और उनकी पत्नी के बीच रविवार को किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

गुस्से में आकर बिहार उरांव ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने घर में रखा एक धारदार हथियार उठाया और अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया।

गांव में मचा हड़कंप

हमले के तुरंत बाद बिहार उरांव दर्द से चीखने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ बिहार उरांव को देखकर सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया, "हमने कभी सोचा भी नहीं था कि पति-पत्नी का झगड़ा इतना भयानक रूप ले सकता है। पूरे गांव में अब इसी की चर्चा हो रही है।"

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की है। लोहरदगा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, यह एक गंभीर मामला है। हमने घायल व्यक्ति के परिवार से बात की है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story