Jharkhand News: पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुद की आत्महत्या की कोशिश, तंत्र-मंत्र के चक्कर में था आरोपी

Jharkhand News: पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुद की आत्महत्या की कोशिश, तंत्र-मंत्र के चक्कर में था आरोपी
X
Jharkhand News: शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की.

Jharkhand News: झारखंड के सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहाँ शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. यह मामला बहरागोड़ा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक़,बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मटिहाना गाँव के कुम्हार टोला का रहने वाला आरोपी शुभेंदु बेरा मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर तंत्र-मंत्र के चक्कर में तांत्रिकों के पास जाता रहता था. शुक्रवार देर रात जब पत्नी पार्वती बेरा और बेटा बापुन बेरा सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी शुभेंदु ने दोनों की गला दबाकर जान ले ली. उसके बाद खुद घर के पास के आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की. तभी रात 12 बजे आरोपी के छटपटाने की आवाज से आरोपी के पिता की नींद खुली और उन्होंने उसे फंदे पर लटका पाया तो शोर मचाकर घरवालों की मदद से उसे बचाया.

मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शनिवार सुबह पहुंचे मृतका पार्वती बेरा के घर वाले उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Tags

Next Story