Begin typing your search above and press return to search.

CO Promod Kumar: पूर्व सांसद की बेटी ने CO पति को रंगे हाथो पकड़ा! बंद कमरे में प्रेमिका के साथ मन रहा था रंगरलिया, पत्नी ने किया कैद तो छत से कूदकर भागे

Garhwa CO Promod Kumar: गढ़वा जिले में माझीयाओ अंचल के सीओ प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी (पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी) ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा।

CO Promod Kumar: पूर्व सांसद की बेटी ने CO पति को रंगे हाथो पकड़ा! बंद कमरे में प्रेमिका के साथ मन रहा था रंगरलिया, पत्नी ने किया कैद तो छत से कूदकर भागे
X
By Ragib Asim

Garhwa CO Promod Kumar: झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार देर रात एक ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। माझीयाओ अंचल के सीओ प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सरकारी आवास के बाहर हंगामा मच गया और पूरी रात अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पत्नी ने पति को कमरे में किया बंद
जानकारी के मुताबिक सीओ प्रमोद कुमार की पत्नी डॉ. श्यामा रानी जो बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं। वह काफी दिनों से पति के नाजायज संबंध को लेकर शक में थीं। शनिवार को जब उन्हें भरोसेमंद सूत्रों से सूचना मिली कि उनका पति प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में है तो वो सीधे सीधा धप्पा बोल दिया। अंदर का नजारा देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने अपने पति और प्रेमिका को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
सरकारी आवास में मचा हंगामा
घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी और स्थानीय लोग तमाशबीन बन कर सरकारी आवास के बाहर जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पूरे वक़्त सीओ प्रमोद कुमार दरवाजा खुलवाने की गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी पत्नी अड़ी रहीं और दरवाजा नहीं खोला।
छत से कूदकर भागे CO
लाख गिड़गिड़ाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो सीओ ने बाहर निकलने के लिए जोखिम उठाया। उन्होंने सरकारी आवास की छत से कूदकर भागने की कोशिश की और किसी तरह मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मौके पर मौजूद महिला यानी सीओ की कथित प्रेमिका को अपनी सुरक्षा में ले लिया।
पत्नी ने कहा अब कानून का सहारा लूंगी
पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। सीओ की पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने कहा मुझे काफी समय से शक था। आज मैंने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया है। अब मैं कानून का सहारा लूंगी। इस घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story