Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: पत्नी ने जिस्म बेचने से किया इंकार तो पति बना दरिंदा, चाकू से कर.........

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में पत्नी ने देह व्यापार से मना किया तो पति ने उसे कमरे में बंद कर चाकू से हमला किया। महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

बड़ी खबर: पत्नी ने जिस्म बेचने से किया इंकार तो पति ने बनाया दरिंदा, चाकू से कर.........
X
By Ragib Asim

Jamshedpur Crime News: झारखंड के जमशेदपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी इलाके में एक महिला को अपने पति का विरोध करना इतना भारी पड़ा कि पति ने उसे बंधक बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला ने बताया कि पति जबरन उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता था। जब उसने इससे साफ मना किया तो पति ने कमरे में बंद कर उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने तीन साल पहले आरोपी आकाशकांत लाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद ही उसे पता चला कि उसका पति और ससुराल वाले देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं। हाल ही में आरोपी पति उसे चाईबासा ले जाकर इस धंधे में धकेलना चाहता था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी बुरी तरह भड़क गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

महिला ने किसी तरह खुद को आरोपी पति के चंगुल से छुड़ाया और अपने मायके पहुंची। वहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने जब उसे देखे तो दहल गए, क्योंकि महिला खून से लथपथ थी। तत्काल उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाने में दी शिकायत

शुक्रवार को महिला अपने परिजनों के साथ गोलमुरी थाना पहुंची और पति व सास-ससुर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका पति पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमशेदपुर की यह घटना न सिर्फ घरेलू हिंसा, बल्कि महिलाओं को जबरन अपराध में धकेलने की मानसिकता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story