jamshedpur News: हाथियों के झुंड ने गाँव में मचाया उत्पात, घर और फसलों को पहुंचाया नुकसान

jamshedpur News: हाथियों के झुंड ने गाँव में मचाया उत्पात, घर और फसलों को पहुंचाया नुकसान
X
jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर जिले में बोड़ाम थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड आ गया. जंगली हाथियों का झुंड आने से गाँव में हड़कंप मच गया.

jamshedpur News: कई बार हाथी, तेंदुआ, शेर जैसे कई जंगली जानवर भटककर या खाने पीने की तलाश में आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ झारखंड में. झारखंड के जमशेदपुर जिले में बोड़ाम थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड आ गया. जंगली हाथियों का झुंड आने से गाँव में हड़कंप मच गया. बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलान में बुधवार देर रात 13 हाथियों का झुंड पहुँचा. हाथी के आ जाने से दहशत का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के मुताबिक़ बुधवार रात करीब 9 बजे 13 हाथियों का झुंड बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलान के कांड़ारडीह पहुंचा. जैसे - तैसे वहां से ग्रामीणों ने हाथियों को भगाया. आपको बता दें पिछले 10 दिनों से जमशेदपुर के इस गाँव में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष का सिलसिला लगातार जारी है. बोड़ाम और पटमदा गाँव में हाथी उत्पात मचा रहे है. हाथियों के झुंड आने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. वहीँ कुछ कच्चे घर भी टूट गए है.

Tags

Next Story