IAS Kanchan Singh: पति IPS अधिकारी, अब पत्नी भी बन गई IAS अफसर… कौन है SSP चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह
IAS Kanchan Singh: झारखंड कैडर के छह नॉन स्टेट सिविल सेवा के अधिकारियों को केंद्र सरकार ने खुशखबरी दी है. छह नॉन स्टेट सिविल सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति दी गई है.

IAS Kanchan Singh: झारखंड कैडर के छह नॉन स्टेट सिविल सेवा के अधिकारियों को केंद्र सरकार ने खुशखबरी दी है. छह नॉन स्टेट सिविल सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति दी गई है. जिसमे तीन महिला अधिकारी भी शामिल है.
दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नॉन स्टेट सिविल सेवा के कुल 21 अधिकारियों का इंटरव्यू लिया था. जिसमे छह को प्रमोशन को मिला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति मिलने के बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी. इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार, झारखंड पुलिस के डीआईजी सह रांची के एसएसपी आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह को भी प्रोन्नति मिली है. कंचन सिंह भी प्रोन्नति पाकर आईएएस बन गयी है. कंचन सिंह वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ है.
इसके अलावा ऊर्जा विभाग में मुख्य अभियंता रहे विजय कुमार सिन्हा प्रमोट हुए हैं. विजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं. श्रम एवं नियोजन विभाग के अफसर धनंजय कुमार सिंह को प्रोन्नति मिली है. सीता पुष्पा को प्रमोशन मिला है. सीता पुष्पा वर्तमान में लोहरदगा जिला की समाज कल्याण पदाधिकारी हैं. वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2018 तक वह लोहरदगा जिला के सदर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का दायित्व संभाल चुकी हैं. सार्थ ही प्रीति रानी और राजेश प्रसाद भी प्रमोट हुए हैं.
बता दें, कंचन सिंह के पति चंदन कुमार सिन्हा आईपीएस अधिकारी है. वहीँ अब पत्नी कंचन सिंह भी आईएएस अधिकारी बन गई हैं. यह दोनों पति-पत्नी दोनों के लिए सौगात लेकर आया है. आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा को इसी साल डीआईजी रैंक में प्रोन्नति मिली है. आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा वर्तमान में रांची एसएसपी है.