Begin typing your search above and press return to search.

IAS Alka Tiwari Success Story : कौन हैं अलका तिवारी? झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अब बनी नई राज्य निर्वाचन आयुक्त

IAS Alka Tiwari Success Story : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ रिटायर अधिकारी अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है, अभी हाल में 30 सितंबर को अलका तिवारी झारखंड की मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुई थी

IAS Alka Tiwari Success Story : कौन हैं अलका तिवारी? झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अब बनी नई राज्य निर्वाचन आयुक्त
X

 IAS Alka Tiwari Success Story : कौन हैं अलका तिवारी? झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अब बनी नई राज्य निर्वाचन आयुक्त

By UMA

IAS Alka Tiwari Success Story : रांची : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ रिटायर अधिकारी अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है, अभी हाल में 30 सितंबर को अलका तिवारी झारखंड की मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुई थी और उसके कुछ ही दिन बाद उनको ये नई जिम्मेदारी मिली है, और आज 27 जनवरी को अलका तिवारी ने झारखंड निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा भी कर दी है

झारखंड सरकार ने रिटायर आईएएस अधिकारी अलका तिवारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है, अलका तिवारी झारखंड कैडर की 1988 बैच की IAS अधिकारी रही है, आभू की उनकी नियुक्ति झारखण्ड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा और 66 की उपधारा के अनुसार दिए गए शक्ति के आधार पर की गई है, आज 27 जनवरी को राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी ने झारखंड वासियों बड़ी ख़ुशी दी है उन्होंने घोषणा कर दी है की वोटिंग 23 फ़रवरी को होंगे और नतीजा 27 फ़रवरी को आएगा

अलका तिवारी अगले चार साल रहेंगी इस पद पर

चुनाव आयुक्त अलका अलगे चार साल तक इस पद पर बनी रहेंगी और अगर इन चार सालो के बिच इनकी उम्र 65 प्लस हो जाएगी तो उन्हें उसी वक्त पद छोड़ना पड़ेगा, राज्य चुनाव आयुक्त के पद की सेवा कब तक रहेगी यह चुनाव आयुक्त के नियम 2001 और उसमे होने वाले बदलाव के अनुसार तय किया जायेगा, IAS अलका तिवारी लास्ट 30 सितंबर को ही रिटायर हुईं थी, उनके विदाई प्रोग्राम में ही सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में नामित करने की घोषणा की थी, अलका तिवारी की जगह पर अब IAS अविनाश कुमार को सरकार ने मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है

अलका तिवारी का कार्यकाल

अलका तिवारी को खास तौर से उनके सरल स्वाभाव, कड़ी मेहनत और ईमानदारी के लिए जाना जाता है वह निति आयोग में बतौर सलाहकार काम कर चुकी है इसके आलावा केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव और जनजाति आयोग के सचिव के रूप में भी काम का अच्छा खासा तजुर्बा उनको है अलका तिवारी झारखंड के गुमला और लोहरदगा जिलों में DC के पद पर भी काम कर चुकी है, और तो और वह वाणिज्यिक कर और वन और पर्यावरण विभागों में भी सचिव रह चुकी है,

अलका तिवारी की पढाई

अलका तिवारी ने अपनी कॉलेज की पढाई मेरठ विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में की है और वह हमेशा से टॉपर ही रही जिसके लिए उनको स्वर्ण पदक से भी सम्मान मिला था उन्होंने मैनचेस्टर कॉलेज UKK सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग से MSC किया, और विकास परियोजना के प्रबंधन और कार्यान्वयन में भी ऊँचा स्थान बनाया है और स्वर्ण पदक पाया, इसके आलावा वे रांची विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएट भी है, अलका तिवारी के पति डॉ. DK तिवारी 1986 बैच के IAS अधिकारी हैं, और झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं और पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया है

Next Story