Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: बारिश का दौर लगातार जारी: 12 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी तूफान के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: बारिश का दौर लगातार जारी: 12 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी तूफान के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उसमें नारायणपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोंडागांव, कोरबा, सरगुजा और रायगढ़ शामिल है। इस दौरान आंधी तूफान के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अन्य जिलों में आज का मौसम सामान्य रहेगा।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 5 सितंबर तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कम बारिश हुई है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से 5 सितंबर तक 981.9 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अनुमान से 1 प्रतिशत कम 976.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतन तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतन तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतन तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतन तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतन तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस

ढह गए 200 से ज्यादा मकान

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। बस्तर , सरगुजा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में बाढ़ के हालात बन गए थे। 200 से ज्यादा मकान बाढ़ के कारण ढह गए, जिसके कारण हजारों परिवार प्रभावित हो गए। उनके लिए राहत शिविर लगाया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story