Begin typing your search above and press return to search.

JEE Main Exam: इंतजार खत्म!… जेईई परीक्षाएं जुलाई के इस तारीख से होंगी… तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा का ऐलान….

JEE Main Exam: इंतजार खत्म!… जेईई परीक्षाएं जुलाई के इस तारीख से होंगी… तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा का ऐलान….
X
By NPG News

नईदिल्ली 6 जुलाई 2021. जेईई मेंस के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि तीसरे चरण की परीक्षा जुलाई महीने में 20 से 25 तारीख तक होगी. वहीं चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई 2021 से 2 अगस्त 2021 तक होगी. साथ ही बताया कि जो उम्मीदवार पहले और दूसरे चरण में आवेदन नहीं कर पाए थे, वो तीसरे और चौथे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं.

वहीं, नई आयोजन तिथियों और परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने समेत अन्य सहयोग के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी धन्यवाद दिया। साथ ही धैर्य रखने के लिए अभिभावकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पूरा संबोधन यहां सुना जा सकता है।

Next Story