मुंबई 1 फरवरी 2020. पहले ही दिन फिल्म में बंपर कमाई की है। अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये फिल्म 6 से 8 करोड़ की कमाई करेगी। लेकिन इसने पहले दिन 3 करोड़ के आसपास की कमाई की है। ये आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोट्र के मुताबिक सामने आए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में चंकी पांडे और फरीदा जलाल ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
सैफ अली खान की ये फिल्म एक ऐसे अधेड़ उम्र के आदमी पर आधारित है जिसे पार्टी करना और लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना अच्छा लगता है। 40 साल के सैफ इसमें जैज का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा दूर जाता है, लेकिन तभी उसकी लाइफ में 21 साल की लड़की आती है जो खुद को उनकी बेटी बोलती है। अब इसके बाद जैज की लाइफ में क्या होता है वह बहुत मजेदार है। फिल्म को देखकर यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। सभी को सैफ की एक्टिंग पसंद आ रही है।