Begin typing your search above and press return to search.

जवान ने खुद को मारी गोली : सर्चिंग पर निकला था ITBP का जवान….. मौके पर ही हो गयी मौत

जवान ने खुद को मारी गोली : सर्चिंग पर निकला था ITBP का जवान….. मौके पर ही हो गयी मौत
X
By NPG News

कोंडागांव 12 फरवरी 2021। ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जवान सर्चिंग पर निकला हुआ था, इसी दौरान उसने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली।

मृतक जवान यूपी का रहने वाला है और केशकाल के उरन्दाबेड़ा थाने में पदस्थ था। आज ही वो उरन्दाबेड़ा, बढगई, भोंगापाल के जंगलों में गश्त के लिए लिए निकला था। इस दौरान अचानक उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद मौके पर ही जवान की मौत हो गयी।

जवानों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वो परिवारिक विवाद की वजह से परेशान रह रहा था। हालांकि आत्महत्या उसने आज किस वजह से की, ये अभी मालूम नहीं चल पाया है। जवान की आत्महत्या के बाद जवान के सकते में आ गये।

Next Story